Mumbai Rains: मुंबई में बेमौसम बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट, गर्मी से मिली राहत, सड़कों पर जलभराव
Rain in Mumbai (Photo Credit : Twitter)

Rain in Mumbai: बुधवार देर रात मुंबई शहर के कुछ हिस्सों में  गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई. बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है. अप्रैल में शहर में पहली बेमौसम बारिश होने पर नेटिज़ेंस ने ट्विटर पर मुंबई की बारिश की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. तेज हवाओं के साथ शहर भर में बारिश हुई, जिसकी वजह से सड़क पर भी जलभराव की स्थिती नजर आई.