त्योहार

Sikkim Day 2020: सिक्किम कैसे बना भारत का 22वां राज्य? जानें पूर्वोत्तर के इस प्रदेश के गठन का इतिहास और महत्व

सिक्किम वासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज सिक्किम दिवस मनाया जा रहा है. 16 मई 1975 के दिन सिक्कम को आधिकारिक तौर पर भारत का 22वां राज्य बनाया गया. इस साल पूर्वोत्तर का यह राज्य अपना 45वां स्थापना दिवस मना रहा है.

Sikkim Day 2020: सिक्किम कैसे बना भारत का 22वां राज्य? जानें पूर्वोत्तर के इस प्रदेश के गठन का इतिहास और महत्व
सिक्किम दिवस 2020 (Photo Credits: File Image)

Sikkim Statehood Day 2020: सिक्किम (Sikkim) वासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज सिक्किम दिवस (Sikkim Day) मनाया जा रहा है. 16 मई 1975 के दिन सिक्कम को आधिकारिक तौर पर भारत का 22वां राज्य (22nd State of India) बनाया गया. इस साल पूर्वोत्तर (North Eastern State) का यह राज्य अपना 45वां स्थापना दिवस मना रहा है. दरअसल, आजादी के बाद भारत का हिस्सा होते हुए भी सिक्किम आजाद था, लेकिन साल 1975 में आज ही के दिन पूर्वोत्तर के इस राज्य को भारत के 22वें राज्य का दर्जा प्रदान किया गया, जिसके बाद यहां राजशाही शासन का समापन हो गया. दरअसल, आजादी के समय सिक्किम की भारत के साथ एक संधि हुई थी, जिसमें यह तय किया गया कि सिक्किम के रक्षा, संचार और विदेश मामले भारत द्वारा देखे जाएंगे. सिक्किम स्थापना दिवस की 45वीं वर्षगांठ पर चलिए जानते हैं आखिर सिक्किम कैसे बना भारत का 22वां राज्य और क्या है इस दिवस का इतिहास व महत्व?

सिक्किम दिवस का इतिहास और महत्व

सिक्किम में राजशाही की स्थापना साल 1642 में हुई थी और यहां चोग्याल वंश का राज हुआ करता था. साल 1890 में ब्रिटिश इंडिया के तहत सिक्किम को प्रोटेक्टोरेट स्टेट बनाया गया. भारत की आजादी के 28 साल बाद सिक्किम की जनता ने यहां के राजा के खिलाफ बगावत कर दी और सिक्किम की अधिकांश जनता ने भारत के साथ जाने का समर्थन किया. इसका नतीजा यह हुआ कि 16 मई 1975 को सिक्किम भारत का 22वां राज्य बन गया.

माना जाता है कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सिक्किम की जनता को बगावत के लिए भड़काने का काम किया था. कहा जाता है कि वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल साल 1975 में सिक्किम गए और इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें सिक्किम राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने काजी दोरजी ने भारत का साथ दिया था. यह भी पढ़ें: सिक्किम दिवस (16 मई) - हिमालय की गोद में फूलों का प्रदेश

बता दें कि सिक्किम को लेकर एक बड़ा विवाद चीन के साथ भी था और चीन ने सिक्किम को भारत का राज्य मामने से इनकार कर दिया था. इसके बाद साल 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली सरकार के समय में चीन सिक्किम को भारत का हिस्सा मानने पर सहमत हुआ और इसे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा गया.

भारत का 22वां राज्य सिक्किम जनसंख्या के मामले में देश का सबसे छोटा राज्य है, जबकि क्षेत्रफल के लिहाज से इसे दूसरा सबसे छोटा राज्य माना जाता है. इसका क्षेत्रफल 7,096 वर्ग किलोमीटर है. भारत के पहले ऑर्गेनिक राज्य सिक्किम में विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा भी है. चीन के साथ भारत का खुला जमीनी रास्ता नाथू ला दर्रा सिक्किम में ही मौजूद है. इस खूबसूरत राज्य की स्थापना के बाद कांग्रेस के काजी लेंडुप दोरजी पहले मुख्यमंत्री बने. सिक्किम पश्चिम में नेपाल से, उत्तर में तिब्‍बत से और पूर्व में भूटान से अपनी सीमाएं साझा करता है, यहां नेपाली, भूतिया, लेपचा, लिम्बू, मागर, राय, हिंदी और अंग्रेजी भाषाएं बोली जाती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).