Viral Video: बीमार तेंदुए को बना दिया कुत्ता, गले में रस्सी बांधकर घुमा रहे है युवक, राजस्थान के रामधारी टाइगर रिज़र्व से चौंकानेवाला वीडियो आया सामने
Leopard (img: pixabay)

Viral Video: राजस्थान के जयपुर जिले के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व के रामपुरिया गांव से एक भयावह वीडियो सामने आया है. जहांपर एक बीमार तेंदुए के साथ कुछ लोग निर्दयता कर रहे है और लोग उसके गले में रस्सी डालकर उसे खींच रहे है.इस दौरान तेंदुआ काफी ज्यादा बीमार दिख रहा था. इस दौरान गांव के युवकों ने उसके साथ सेल्फी भी ली और वीडियो भी बनाएं. इस दौरान युवक उसके आसपास ही खड़े थे, और तो और एक युवक ने उसको गोद में भी उठाया. जानकारी सामने आई है की इस दौरान वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रेस्क्यू किया. इस वीडियो के सामने आने के बाद अब वन विभाग की लापरवाही पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर NDTV Rajasthan नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Leopard Attack in Bahraich: बहराइच में तेंदुए ने किया बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, शोर मचाने पर लोगों ने पहुंचकर बचाई जान, बहराइच जिले का वीडियो आया सामने;VIDEO

बीमार तेंदुए के गले में रस्सी बांधकर बनाया वीडियो