क्राइम

Video: रील बनाने के लिए की शर्मनाक हरकत! साइकिल से जा रहे बुजुर्ग के मुंह पर युवक ने मारा स्प्रे, झांसी की घटना का वीडियो वायरल

रील बनाने का शौक अब हदें पार कर रहा है. युवकों की ओर से अब सड़क पर भी रील बनाने के लिए हुडदंग मचाया जा रहा है और लोगों को परेशान किया जा रहा है. झांसी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है.जिसकों देखकर आपको भी गुस्सा आएगा.

Video: रील बनाने के लिए की शर्मनाक हरकत! साइकिल से जा रहे बुजुर्ग के मुंह पर युवक ने मारा स्प्रे, झांसी की घटना का वीडियो वायरल
Credit -(Twitter -X )

Video: रील बनाने का शौक अब हदें पार कर रहा है. युवकों की ओर से अब सड़क पर भी रील बनाने के लिए हुडदंग मचाया जा रहा है और लोगों को परेशान किया जा रहा है. झांसी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है.जिसकों देखकर आपको भी गुस्सा आएगा. इस वीडियो में आप देख सकते है की एक बुजुर्ग साइकिल पर सामान लादकर सड़क से जा रहे थे, इसी दौरान दो युवक बाइक से आते है और इस बुजुर्ग शख्स के मुंह पर एक युवक फॉग वाला स्प्रे मार देता है और फिर वहां से आराम से चले जाते है.

इस दौरान बुजुर्ग के चेहरे पर पूरी तरह से सफ़ेद झाग दिखाई देता है, ये शरारत सड़क पर हुई है, जहां से कई छोटे और बड़े वाहन चल रहे थे, इस दौरान बुजुर्ग के साथ हादसा भी हो सकता था. इस घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है और लोगों ने दोनों शरारती युवकों पर कार्रवाई करने की मांग की है. ये घटना झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के इलाइट चित्रा रोड के फ्लाईओवर के पास हुई है. ये भी पढ़े :Jhansi Hospital Assault: झांसी के जिला अस्पताल में वार्डबॉय ने बुजुर्ग मरीज को पीटा, सामने आया विचलित कर देने वाला VIDEO

बुजुर्ग के साथ युवक  की शर्मनाक हरकत 

कुछ दिनों से देखने में आया है की रील बनाने के लिए युवा कुछ भी और किसी भी हद तक जा रहे है. ये लोग अपनी जान के साथ -साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डाल रहे है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोगों ने इन दोनों युवकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2024 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).