Odisha Shocker: ओडिशा के ब्रह्मपुर में वरिष्ठ वकील और भाजपा नेता पिताबास पांडा की गोली मारकर हत्या
ओडिशा के गंजम जिले के ब्रह्मपुर में एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. वरिष्ठ वकील और ओडिशा राज्य बार काउंसिल के सदस्य पिताबास पांडा की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पांडा भाजपा के प्रमुख नेता भी थे और स्थानीय स्तर पर सक्रियता के कारण वे काफी चर्चित थे. यह घटना सोमवार देर रात ब्रह्मनगर इलाके में तब घटी, जब पांडा अपने घर लौट रहे थे.
ब्रह्मपुर, 7 अक्टूबर : ओडिशा के गंजम जिले के ब्रह्मपुर में एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. वरिष्ठ वकील और ओडिशा राज्य बार काउंसिल के सदस्य पिताबास पांडा की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पांडा भाजपा के प्रमुख नेता भी थे और स्थानीय स्तर पर सक्रियता के कारण वे काफी चर्चित थे. यह घटना सोमवार देर रात ब्रह्मनगर इलाके में तब घटी, जब पांडा अपने घर लौट रहे थे. जानकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे पांडा अपनी कार से घर की ओर आ रहे थे. इस दौरान अचानक दो बाइक सवार संदिग्ध उनके पास पहुंचे और पांडा को नजदीक से गोली मार दी. गोली लगते ही पांडा कार से बाहर गिर पड़े. हमलावर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए.
आसपास के लोग शोर सुनकर दौड़े और घायल पांडा को तुरंत ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज ले गए. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि गोली छाती में लगी थी, जो घातक साबित हुई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. गंजम के पुलिस अधीक्षक शुभेंदु पात्रा और दक्षिण रेंज के पुलिस महानिरीक्षक नितिसे खेर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मौके का मुआयना किया और जांच टीम का गठन किया. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू हो गई है. एसपी पात्रा ने बताया कि हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश या पुरानी रंजिश की आशंका है. यह भी पढ़ें :Mumbai Sex Racket Busted: चेंबूर के प्रमिला बार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मैनेजर-मालिक समेत 3 गिरफ्तार
पांडा कई संवेदनशील केस लड़ चुके थे, इसलिए दुश्मनों की संख्या भी कम नहीं थी. पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पांडा के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. वे सदमे में हैं. भाजपा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. ओडिशा राज्य बार काउंसिल के सदस्य पिताबास पांडा की हत्या से नाराज वकीलों ने ब्रह्मपुर में प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की. नाराज वकीलों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2025 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

