देश

School Assembly News Headlines for 9 September 2025: स्कूल असेंबली के लिए 9 सितंबर की ताजा और महत्वपूर्ण खबरें

स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने वाले छात्र इन हेडलाइंस को आत्मविश्वास के साथ पढ़ सकते हैं. यहां हम आपको देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें दे रहे हैं.

School Assembly News Headlines for 9 September 2025: स्कूल असेंबली के लिए 9 सितंबर की ताजा और महत्वपूर्ण खबरें
School Assembly News | File

School Assembly News Headlines for 9 September 2025: 9 सितंबर 2025 की असेंबली के लिए हम आपके लिए देश-दुनिया, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी अहम खबरें लेकर आए हैं. स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने वाले छात्र इन हेडलाइंस को आत्मविश्वास के साथ पढ़ सकते हैं. यहां हम आपको देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें दे रहे हैं. रोजाना की बड़ी घटनाओं से जुड़ना न केवल आपके सामान्य ज्ञान को मजबूत बनाता है, बल्कि भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मदद करता है. तो आइए, आज की असेंबली की शुरुआत करते हैं 9 सितंबर की मुख्य खबरों के साथ.

राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)

  • जम्मू के कुलगाम में सेना की आतंकियों से मुठभेड़: 2 आतंकी मारे गए.
  • PM मोदी 15 सितंबर को कोलकाता में कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे.
  • बाढ़ प्रभावित पंजाब और जम्मू में घुसपैठ का खतरा, खुफिया रिपोर्ट के बाद BSF अलर्ट पर.
  • दिल्ली में बच्चा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 6 मासूम बच्चे सुरक्षित बरामद.
  • लालबागचा राजा विसर्जन के दौरान चोरों का आतंक, कीमती सामान सहित कई मोबाइल फोन चोरी.
  • अयोध्या दीपोत्सव-2025 : 26 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलन से बनेगा नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड.

अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)

  • अमेरिका लगा सकता है रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध, ट्रंप ने दिए संकेत.
  • इजरायली रक्षा मंत्री ने हमास को दी 'अंतिम चेतावनी', बोले- गाजा के आसमान से टकराएगा 'शक्तिशाली तूफान.
  • घातक आतंकवादी हमले का इजरायल देगा जवाब, वेस्ट बैंक में सैनिकों की संख्या बढ़ाएगा आईडीएफ.
  • नेपाल के Social Media Ban Protest में 16 की मौत, देखते ही गोली मारने का आदेश.
  • नेपाल Gen-Z प्रोटेस्ट: काठमांडू में कर्फ्यू बढ़ा, कई इलाके प्रतिबंधित घोषित.

खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)

  • अगला लक्ष्य विश्व कप है, एशिया कप हॉकी जीतने के बाद खिलाड़ियों ने भरी हुंकार.
  • पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को एशिया कप जीत की दी बधाई, बताया - 'गौरव का क्षण'
  • एशिया कप : शास्त्री ने टीम इंडिया को बताया अनुभव और क्षमता के सही मिश्रण का उदाहरण.
  • एशिया कप : मैच अधिकारियों के पैनल में भारत के रोहन पंडित और वीरेंद्र शर्मा शामिल.

स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2025 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).