School Assembly News Headlines for 12 November: स्कूल असेंबली के लिए 12 नवंबर की ताजा और महत्वपूर्ण खबरें
स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने वाले छात्र इन हेडलाइंस को आत्मविश्वास के साथ पढ़ सकते हैं. यहां हम आपको देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें दे रहे हैं. तो आइए, आज की असेंबली की शुरुआत करते हैं 12 नवंबर की मुख्य खबरों के साथ.
School Assembly News Headlines for 12 November: स्कूल असेंबली के लिए प्रमुख समाचार हेडलाइंस छात्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं. ये समाचार अपडेट उन्हें न केवल भारत बल्कि दुनिया भर की प्रमुख घटनाओं की जानकारी देते हैं. हर दिन की खबरों से छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, खेल, विज्ञान, मनोरंजन और व्यवसाय से जुड़े अपडेट्स से अवगत रहते हैं. 12 नवंबर 2025 की असेंबली के लिए हम आपके लिए देश-दुनिया, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी अहम खबरें लेकर आए हैं. स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने वाले छात्र इन हेडलाइंस को आत्मविश्वास के साथ पढ़ सकते हैं. यहां हम आपको देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें दे रहे हैं. तो आइए, आज की असेंबली की शुरुआत करते हैं 12 नवंबर की मुख्य खबरों के साथ.
राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)
- बिहार के अधिकांश Exit Polls में फिर NDA सरकार.
- दिल्ली धमाके के गुनहगारों को बक्शा नहीं जाएगा: अमित शाह.
- फरीदाबाद में लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई, 50 किलो से अधिक विस्फोटक बरामद, दो गिरफ्तार.
- फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन पर बड़ा खुलासा, आतंकी मसूद की बहन ने सौंपी थी 'महिला विंग' की कमान.
- बिहार चुनाव: दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक 67 फीसदी से अधिक मतदान.
- भारत में 2026 में 11 प्रतिशत रहेगा 'हायरिंग इंटेंट', बेहतर रोजगार सेंटीमेंट के मिले संकेत.
अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)
- प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान में गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए जताया शेरिंग तोबगे का आभार.
- 'इस भाव को नहीं भूलूंगा', दिल्ली विस्फोट पर एकजुटता के लिए पीएम मोदी ने जताया भूटान नरेश का आभार.
- इस्लामाबाद जिला कोर्ट के बाहर विस्फोट में 12 लोगों की मौत.
- अमेरिका भारत के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के 'काफी करीब' : ट्रंप.
- शेख हसीना ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की कड़ी निंदा की, आतंकवाद को मानवता का दुश्मन बताया.
- दिल्ली विस्फोट : अमेरिका ने संवेदना व्यक्त की, कहा- स्थिति पर है बारीकी से नजर.
खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)
- दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर कोलकाता, भारत-साउथ अफ्रीका मैच के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा.
- भारत-साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता में पहला टेस्ट, टॉस के लिए होगा 'गोल्ड कॉइन' का इस्तेमाल.
- अबू धाबी में 15 या 16 दिसंबर को हो सकती है आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी : सूत्र.
- रणजी ट्रॉफी : औकिब नबी दार के पंजे में फंसी दिल्ली, जम्मू-कश्मीर ने 7 विकेट से जीता मैच.
स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2025 08:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

