देश

Rajasthan Road Accident: सालासर जा रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 1 घायल

राजस्थान के चूरू जिले में सालासर बालाजी की पैदल यात्रा के दौरान रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया. सदर थाना क्षेत्र में होटल पैराडाइज के पास एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना एनएच-52 मार्ग पर सुबह लगभग 7 बजे हुई.

Rajasthan Road Accident: सालासर जा रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 1 घायल
Representational Image | ANI

चूरू, 5 अक्टूबर : राजस्थान (Rajasthan) के चूरू जिले में सालासर बालाजी की पैदल यात्रा के दौरान रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया. सदर थाना क्षेत्र में होटल पैराडाइज के पास एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना एनएच-52 मार्ग पर सुबह लगभग 7 बजे हुई. घायल श्रद्धालुओं को तुरंत सदर थाना पुलिस ने राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर चोटों के कारण दो घायलों को उच्च उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. तीनों मृतकों के शव अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाए गए हैं.

सदर थाना के एएसआई गिरधारी लाल सैनी ने बताया कि मृतकों की पहचान हरियाणा के न्योली कला निवासी 34 वर्षीय प्रीतम सिंह, 35 वर्षीय सुरेंद्र जाट और हांसी के 55 वर्षीय मनजीत जाट के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल हुए श्रद्धालु चूरू के गांव लम्बोर निवासी प्रशांत और रतनपुरा निवासी विकास हैं, जिनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं. जानकारी मिली है कि यह श्रद्धालु समूह शनिवार सुबह लंबोर छीपियान से सालासर पदयात्रा के लिए निकला था. लोगों ने बताया कि कुल 12 सदस्य इस पदयात्रा में शामिल थे और वे उत्साह तथा खुशी से यात्रा कर रहे थे. हादसे की सूचना मिलते ही गांव के लोग और परिजन अस्पताल पहुंच गए. यह भी पढ़ें : UP Mission Karmayogi: सीएम योगी के नेतृत्व में जारी मिशन कर्मयोगी अभियान में अब तक 3,900 कर्मचारी पंजीकृत, 21,150 कोर्स पूरे

पुलिस ने हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने बताया कि पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है और शीघ्र ही जिम्मेदार वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि घटना के बाद श्रद्धालुओं के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है. परिजन जल्द ही अस्पताल पहुंचेंगे और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2025 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).