जयपुर में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, कई घायल

घटनास्थल पर मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे बीकानेर जयपुर राजमार्ग पर जोधासर और सेरूणा गांव के बीच यह हादसा उस समय हुआ जब सवारियों से भरी एक बस सामने से आ रहे ट्राले में टकरा गयी

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

राजस्थान के श्री डूंगरगढ़ के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में करीब दस लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 12 लोग घायल हो गए. घटनास्थल पर मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे बीकानेर जयपुर राजमार्ग पर जोधासर और सेरूणा गांव के बीच यह हादसा उस समय हुआ जब सवारियों से भरी एक बस सामने से आ रहे ट्राले में टकरा गयी. उन्होंने कहा कि हादसे में 8 से 10 लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 12 अन्य घायल हैं जिन्हें बीकानेर और आसपास के अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि बस बीकानेर से जयपुर जा रही थी और टक्कर के बाद उसमें आग लग गयी. घायलों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है. मिल रही जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट जहां हुआ वहां, भीड़ भी जमा हो गयी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 23, 2026: भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली से मुंबई तक 22K और 24K के ताजा भाव

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट