राजस्‍थान: बूंदी में आरएसएस की शाखा पर हमला, बीजेपी ने गहलोत सरकार को घेरा

राजस्‍थान के बूंदी जिले में आरएसएस की शाखा लगाने को लेकर जमकर बवाल हो गया. यहां शाखा लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. मारपीट में कुछ युवकों को चोट भी आई.

बूंदी में आरएसएस की शाखा पर हमला (Photo Credits- ANI)

राजस्‍थान (Rajasthan) के बूंदी जिले में आरएसएस की शाखा लगाने को लेकर जमकर बवाल हो गया. यहां शाखा लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. मारपीट में कुछ युवकों को चोट भी आई. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार राजस्थान के बूंदी शहर के नवसागर पार्क में हर रोज की तरह आज भी आरएसएस की शाखा लगाई गयी थी. इसी दौरान उस पार्क मे कुछ अन्य समुदाय के लोग भी पहुंचे. इसके बाद दोनों पक्षो मे कहासुनी हुई. फिर करीब 30 से 40 लोग हाथों मे डंडा लेकर पार्क में पहुंच गये और शाखा में शामिल लड़कों की पिटाई करने लगे.

बताया जा रहा है कि पार्क के पास ही में दूसरे पक्ष के घर में शादी थी जिसमें गुजरात से लोग आये थे. उनमे से कई लड़को ने शाखा में शामिल लड़कों की पिटाई कर दी. इस मामले के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 3 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है.

बीजेपी विधायक मदन दिलावर आरएसएस कर्मियो पर हमले की निंदा की है. साथ ही उन्‍होंने कहा कि राजस्थान को बंगाल जैसे बनाने की कोशिश की जा रही है. सरकार इस पर ध्यान दे. दिलावर का आरोप है कि राज्‍य की कांग्रेस सरकार राजस्‍थान को दूसरा बंगाल बनाने की कोशिश कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Most Centuries In IPL History: आईपीएल इतिहास में इन टीम के बल्लेबाजों ने मैदान में मचाया हैं तांडव, जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, बल्ले के बाद गेंद से भी जोफ्रा आर्चर ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट