News

Bhavnagar Rain: गुजरात के भावनगर में बारिश का कहर, शिहोर तहसील के कई गांवों में पानी भरा, ऑटो रिक्शा और दुपहियां बहे; VIDEO

गुजरात में बारिश के कारण हालत बेकाबू हो गए है. भावनगर जिले में बारिश ने कहर बरपाया है. कई तहसीलों में सड़कों पर पानी नदी के जैसा बह रहा है.

Bhavnagar Rain: गुजरात के भावनगर में बारिश का कहर, शिहोर तहसील के कई गांवों में पानी भरा, ऑटो रिक्शा और दुपहियां बहे; VIDEO
Credit-(X,@VtvGujarati)

भावनगर, गुजरात: गुजरात में बारिश के कारण हालत बेकाबू हो गए है. भावनगर जिले में बारिश ने कहर बरपाया है. कई तहसीलों में सड़कों पर पानी नदी के जैसा बह रहा है.लगातार हो रही बारिश के कारण शिहोर तहसील के गांवों में पानी भर गया है.तेज बहाव के कारण कई रास्ते बंद हो गए हैं और वाहन फंसकर रह गए हैं. स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. घर के सामने नदी जैसे हालत बन गए है. घर के सामने से दुपहिया वाहन और ऑटो रिक्शा बहकर जाने लगे. इस दौरान कई लोग बारिश के पानी में फंस भी गए थे.उन्हें रेस्क्यू किया गया. गुजरात में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक ने कई जिलों को प्रभावित किया है, जिनमें भावनगर और अमरेली प्रमुख हैं. गांवों में घरों से लेकर खेतों तक हर तरफ पानी भर गया है.प्रशासन की ओर से राहत और सहायता कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है.

इस बारिश का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @VtvGujarati नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Gujarat Rain: गुजरात में बारिश से संबंधित घटनाओं में 14 लोगों की मौत

भावनगर जिले में बारिश का कहर

मौसम विभाग का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई है. कई इलाकों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी कारण के घरों से बाहर न निकलें और ऊंचे स्थानों पर शरण लें.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2025 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).