News

VIDEO: अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज का हाल बेहाल, हॉस्पिटल में घुसा बारिश का पानी, मरीज और लोग हुए परेशान, प्रशासन की खुली पोल

उत्तर प्रदेश आम लोगों अच्छी सुविधा देने के दावें करती है. लेकिन सही में लोगों को सुविधा मिल रही है, या परेशानियां हो रही है. इसको लेकर किसी के पास कोई जवाब नहीं है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो सामने आया है.

VIDEO: अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज का हाल बेहाल, हॉस्पिटल में घुसा बारिश का पानी, मरीज और लोग हुए परेशान, प्रशासन की खुली पोल
Credit-(X,@priyarajputlive)

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश आम लोगों अच्छी सुविधा देने के दावें करती है. लेकिन सही में लोगों को सुविधा मिल रही है, या परेशानियां हो रही है. इसको लेकर किसी के पास कोई जवाब नहीं है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो सामने आया है. जहां पर मेडिकल कॉलेज में बारिश का पानी घुस गया. जिसके कारण हॉस्पिटल के भीतर चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. हॉस्पिटल के भीतर बारिश का पानी घुसने के कारण हॉस्पिटल में एडमिट मरीजों को और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. कई लोग सरकार की व्यवस्था पर तंज भी कस रहे है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @priyarajputlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Banswara CHC Hospital: राजस्थान में बारिश का कहर! बांसवाडा जिले के सीएचसी हॉस्पिटल में घुसा बारिश का पानी, मरीज हुए बेहाल;VIDEO

मेडिकल कॉलेज में घुसा पानी

हॉस्पिटल में चारों तरफ पानी ही पानी

शहर के जेएन कॉलेज में पिछले वर्ष भी पानी भरने की घटना सामने आई थी. इस बार भी हॉस्पिटल के सभी वार्डों में पानी भर गया. ब्लड बैंक समेत मेडिसिन वार्ड में भी चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है.

पानी से निकलने को मजबूर लोग

इस दौरान लोग पानी से निकलते हुए दिखाई दिए. हॉस्पिटल में मौजूद मरीजों को तो इससे काफी परेशानी हुई. इसके साथ ही उनके परिजनों को भी काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).