देश

Farmers Protest: नोएडा में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आनोखा प्रदर्शन, भैंस के आगे बीन बजाकर जताया विरोध- देखें वीडियो

नोएडा में प्रदर्शनकारी किसानों ने भैंस के आगे बीन बजाकर जताया अपना विरोध

Farmers Protest: नोएडा में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आनोखा प्रदर्शन, भैंस के आगे बीन बजाकर जताया विरोध- देखें वीडियो
किसान आंदोलन (Photo Credits ANI)

Farmers Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने भारी संख्या में अपना डेरा डालें हुए हैं. इस बीच शनिवार को किसानों और सरकार के बीच पांचवे दौरा की वार्ता के समय कोई हल नही निकलने पर किसानों का आंदोलन और तेज होते जा रहा है. एक के बाद एक किसान आंदोलन में जुड़ते जा रहे हैं. इस बीच सरकार के विरोध में किसानों अनोखा विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं. कुछ इसी तरफ से नोएडा में एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला.

सरकार के विरोध में किसानों ने नोएडा में एक भैंस लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे. भैंस के साथ कुछ लोग भी थे. जिसमें एक शख्स भैंस के आगे बीन बना रहा है. किसानों की माने तो भैंस के आगे बीन बजाकर उनका इशारा यह है कि किसान नए तीनों कृषि कानून के विरोध में पिछले 26 तारीख से आंदोलन कर रहे हैं. लेकिन सरकार है कि उनकी मांगों को मान ही नहीं रही हैं. यह भी पढ़े: Bharat Bandh: 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान, मुंबई में बस, टैक्सी, ऑटो सामान्‍य तरीके से चलाई जाएंगी

देखें वीडियो:

बता दें कि हाल के दिनों में मोदी सरकार द्वारा लाये तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का पिछले 11 दिन से आंदोलन शुरू हैं. किसानों का कहना है कि जब तक तीनों क़ानून को सरकार वापस नहीं लेगी. तब तक उनका आंदोलन चलता रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2020 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).