संविधान पर उपदेश देने वाले प्रशांत किशोर खुद अनैतिक काम कर रहे हैं: दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल से भाजपा नेता दिलीप घोष ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर दो वोटर कार्ड रखने के मामले में तंस कसा है. चुनाव आयोग ने भी प्रशांत किशोर को नोटिस भेजा है. भाजपा नेता ने कहा कि देश को कानून और संविधान पर उपदेश देने वाले प्रशांत किशोर खुद अनैतिक काम कर रहे हैं.
खड़गपुर, 29 अक्टूबर : पश्चिम बंगाल (West Bengal) से भाजपा नेता दिलीप घोष ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) पर दो वोटर कार्ड रखने के मामले में तंस कसा है. चुनाव आयोग ने भी प्रशांत किशोर को नोटिस भेजा है. भाजपा नेता ने कहा कि देश को कानून और संविधान पर उपदेश देने वाले प्रशांत किशोर खुद अनैतिक काम कर रहे हैं.
भाजपा नेता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह टीएमसी के साथ व्यापार के लिए बंगाल आए थे और अब उन्हीं समस्याओं का सामना कर रहे हैं. वे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन संविधान के खिलाफ काम करते हैं. कोई दो जगहों पर मतदाता कैसे हो सकता है? यह हमारे देश का दुर्भाग्य है. दो जगह वोटर लिस्ट में नाम होने की छानबीन होनी चाहिए. यह भी पढ़ें : Indian Stock Market: हरे निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी, बाजार को फेड से पॉजिटिव खबर मिलने की उम्मीद
एसआईआर को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान को लेकर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि देखिए, ममता बनर्जी की झूठ बोलने और लोगों को भड़काने की राजनीति है. वह हर बात को उल्टा-सीधा कह देती हैं. अगर कोई एनआरसी के डर से आत्महत्या करता है, तो उसके लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं. उन्होंने लोगों को बेवजह डरा दिया है. यह सीएए और एसआईआर के बारे में था, एनआरसी के बारे में नहीं. किसी को भी उनके झूठे दावों पर विश्वास नहीं करना चाहिए, जिनका मकसद जनता को भड़काना है. उन्होंने बहुत बार कहा था कि सीएए नहीं होने देंगे, एसआईआर नहीं होने देंगे. वे भड़का रही हैं.
प्रशांत किशोर के पास दो वोटर कार्ड मामले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी मंगलवार को कहा कि जब खुद के घर शीशे के हों तो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं मारना चाहिए. जब आपके पास खुद दो मतदाता पहचान पत्र हैं, तो आप दूसरों पर सवाल कैसे उठा सकते हैं? आप खुद दोहरे मतदाता पंजीकरण के आरोपों का सामना कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2025 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

