देश

Threat To Shahnawaz Hussain: 'वक्फ बिल के पास होने पर मिल रही हैं धमकियां': बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन का बड़ा दावा, विपक्ष पर लगाया गंभीर आरोप (Watch Video)

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि इस बिल के समर्थन में बोलने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं.

Threat To Shahnawaz Hussain: 'वक्फ बिल के पास होने पर मिल रही हैं धमकियां': बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन का बड़ा दावा, विपक्ष पर लगाया गंभीर आरोप (Watch Video)
Photo- IANS

Threat To Shahnawaz Hussain: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि इस बिल के समर्थन में बोलने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं. शाहनवाज ने साफ कहा कि वे ऐसे किसी डर या गाली-गलौज से डरने वाले नहीं हैं और हमेशा सच बोलते रहेंगे. उन्होंने फेसबुक और ट्विटर पर मिल रही धमकियों का जिक्र करते हुए कहा कि वह ऐसे लोगों की पहचान कर रहे हैं और ज़रूरत पड़ी तो कड़ी कार्रवाई भी करेंगे.

इसके साथ ही उन्होंने वक्फ बिल के विरोध में खड़े मुस्लिम संगठनों और विपक्षी नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा.

ये भी पढें: वक्फ संशोधन बिल पर INDIA ब्लॉक में मतभेद! संजय राउत बोले- ये फाइल बंद हुई, सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएगी शिवसेना

धमकी और गालियों से डरने वाला नहीं हूं: शाहनवाज हुसैन

आरिफ मोहम्मद खान ने भी वक्फ बिल का किया समर्थन

गरीब मुस्लिमों को मिलेगा फायदा

शाहनवाज हुसैन का कहना है कि यह बिल गरीब, पिछड़े और वंचित मुस्लिमों के हित में है. उन्होंने कहा कि पुराने वक्फ कानून में कई खामियां थीं, जिससे संपत्तियों को लेकर विवाद बढ़ते जा रहे थे. अब नए वक्फ कानून से पारदर्शिता आएगी और आय का बेहतर उपयोग होगा.

गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान का भी समर्थन

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी वक्फ बिल को समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि यह बिल वंचित और कमजोर मुसलमानों, खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए फायदेमंद साबित होगा.

उन्होंने पुराने अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज में सुधार जरूरी है और यही वजह थी कि उन्होंने शाह बानो केस में मंत्री पद तक छोड़ दिया था.

बिल संशोधन बिल में क्या नया है ?

मोदी सरकार द्वारा पास किए गए इस नए वक्फ संशोधन बिल में सबसे बड़ा बदलाव सेक्शन 40 को हटाना है, जिससे अब वक्फ बोर्ड किसी भी जमीन को जबरन वक्फ घोषित नहीं कर सकेगा. इसके अलावा वक्फ संपत्तियों पर विवादों को सुलझाने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए भी कई प्रावधान किए गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2025 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).