देश

UP के सीएम योगी ने बुंदेलखंड के महोबा में लहचूरा बांध का किया निरीक्षण, कहा-खेतों में पानी पहुंचते ही यहां की खेती सोना उगलेगी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी लगातार प्रदेश में शुरू परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं. फिलहाल वो यूपी के बुंदेलखंड में हैं. इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड के महोबा जिले में लहचूरा बांध पहुंचे और अर्जुन सहायक परियोजना का निरीक्षण किया है. इस दौरान सीएम ने अधिकारियों के बात कर चल रहे काम की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में खेतों में पानी पहुंचते ही यहां की खेती सोना उगलेगी.

UP के सीएम योगी ने बुंदेलखंड के महोबा में लहचूरा बांध का किया निरीक्षण, कहा-खेतों में पानी पहुंचते ही यहां की खेती सोना उगलेगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credita-ANI Twitter)

नई दिल्ली, 10 मार्च 2021. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम योगी लगातार प्रदेश में शुरू परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं. फिलहाल वो यूपी के बुंदेलखंड में हैं. इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) बुंदेलखंड (Bundelkhan) के महोबा (Mahoba) जिले में लहचूरा बांध पहुंचे और अर्जुन सहायक परियोजना का निरीक्षण किया है. इस दौरान सीएम ने अधिकारियों के बात कर चल रहे काम की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में खेतों में पानी पहुंचते ही यहां की खेती सोना उगलेगी.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के महोबा में अर्जुन सहायक परियोजना के तहत बने लहचूरा बांध का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने 168 गांवों को सिंचाई सुविधाओं से वंचित रखा. जब पानी खेतों में पहुंचेगा तो बुंदेलखंड की खेती सोना उगलने का काम करेगी. यह भी पढ़ें-UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने झांसी में किया कई परियोजनाओं का उद्घाटन, कहा-औद्योगिक विकास होने से युवाओं को मिलेगा रोजगार

ANI का ट्वीट-

वहीं मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड में पेयजल का काम जारी है. जिसके तहत यहां युवाओं को प्लंबरिंग ट्रेड के माध्यम से काम दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि लोग समझते थे कि जलशक्ति मंत्रालय सिर्फ हैंडपंप लगवाने का काम करता है लेकिन अब मिनिस्ट्री ने अपनी ताकत दिखा दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2021 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).