पहले बिजली-सड़क का पैसा इत्र वाले मित्र के यहां चला जाता था, बुलडोजर ने उसे ढूंढ़ निकाल: CM योगी
सीएम योगी (Photo Credit : Twitter)

UP Assembly Elections 2022, 11 फरवरी: शुक्रवार को सीएम योगी (CM Yogi) ने कासगंज (Kasganj) में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष को जमकर खरी खोटी सुनाई. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा "पहले बिजली-सड़क का पैसा इत्र वाले मित्र के यहां चला जाता था. इसीलिए इत्र वाले मित्र को भी हमारे बुलडोजर ने ढूंढ़ निकाला.अब बुलडोजर चलता है तो अच्छा लगता है, न?"

 

 

आगे सीएम योगी ने कहा "आपने देखा होगा पहले क्या होता था। महोत्सव के नाम पर यूपी में केवल सैफई महोत्सव होता था. न उसमें भाव था न भाषा थी, न राग था और न रंग था, लेकिन आज अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम होता है."