UP Election 2022: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने खोले पत्ते, कहा- बाबू सिंह कुशवाहा 2.5 साल के लिए बनेंगे मुख्यमंत्री और 2.5 साल होगा दलित सीएम
असदुद्दीन ओवैसी (Photo Credits: Twitter)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करने के लिए तमाम राजनीतिक दल पूरे दमखम के साथ जुटे हुए है. इस बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा (Bhagidari Sankalp Morcha) के तहत सभी दलों ने फैसला किया कि बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha) हमारे संयोजक होंगे. अगर हम चुनाव जीतते हैं तो वह पहले 2.5 साल हमारे मुख्यमंत्री होंगे और बाकी 2.5 साल दलित सीएम होंगे. जबकि 3 डिप्टी सीएम होगा, जिसमें एक मुस्लिम समुदाय और 2 पिछड़े समुदायों का चेहरा होगा. ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की 403 सीटों में से (भागीदारी संकल्प मोर्चा के तहत) एआईएमआईएम लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.