देश

Bihar: पीएम Modi की मां को गाली देने वाला युवक गिरफ्तार, Rahul Gandhi पर भी दर्ज हुआ केस; VIDEO वायरल होने पर हुई कार्रवाई

बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवक की पहचान रफीक के रूप में हुई है.

Bihar: पीएम Modi की मां को गाली देने वाला युवक गिरफ्तार, Rahul Gandhi पर भी दर्ज हुआ केस; VIDEO वायरल होने पर हुई कार्रवाई
Photo- @abhikumar70 & prakashbhadu260/X

Congress Darbhanga Rally: बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी (Abuse of PM Modi) करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवक की पहचान रफीक के रूप में हुई है. दरअसल, महागठबंधन की "मतदाता अधिकार यात्रा (Congress Matdata Adhikar Yatra)" के दौरान रफीक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह नारे लगाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी करता हुआ दिखाई दे रहा था. इस वीडियो के सामने आते ही भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी (Rahul Gandhi News) को निशाने पर ले लिया. पार्टी नेताओं ने कहा कि ऐसी भाषा केवल नफरत और गंदी राजनीति को दर्शाती है.

भाजपा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उनकी मौजूदगी में ऐसी टिप्पणी की गई, जिसका उन्होंने विरोध भी नहीं किया.

ये भी पढें: Rahul Gandhi Bike Rally Video: बिहार में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समर्थन में बाइक रैली, प्रियंका गांधी भी रहीं साथ

PM को गाली देने के मामले में पहली गिरफ्तारी

राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज

मामले को गंभीर होते देख भाजपा ने पटना में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर (Rahul Gandhi Booked Fir) भी दर्ज कराई. उनका कहना है कि यह केवल एक व्यक्ति की गलती नहीं है, बल्कि कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है. भाजपा नेताओं ने राहुल से माफी की भी मांग की है.

पुलिस हरकत में, युवक गिरफ्तार

विवाद बढ़ता देख पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की. वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी युवक रफीक की पहचान की गई और फिर उसे दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, इस गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

मामले ने गरमाया राजनीतिक माहौल

इस घटना के बाद न सिर्फ बिहार (Bihar Election 2025), बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी माहौल गरमा गया है. एक ओर भाजपा इस मुद्दे को कांग्रेस की सोच से जोड़कर हमला बोल रही है, वहीं कांग्रेस फिलहाल चुप्पी साधे हुए है. देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह विवाद कितना बड़ा रूप लेता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2025 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).