देश

Pahalgam Terror Attack: कुलगाम नाले में मिला युवक का शव, संदिग्ध आतंकी ठिकाने की निशानदेही के दौरान नदी में कूदकर दी थी जान; महबूबा मुफ्ती ने लगाए 'गड़बड़ी' के आरोप (Watch Video)

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के एक गांव के निवासियों ने रविवार को एक युवक का शव बरामद किया. आरोप है कि मृतक को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पूछताछ के लिए सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया था.

Pahalgam Terror Attack: कुलगाम नाले में मिला युवक का शव, संदिग्ध आतंकी ठिकाने की निशानदेही के दौरान नदी में कूदकर दी थी जान; महबूबा मुफ्ती ने लगाए 'गड़बड़ी' के आरोप (Watch Video)
Photo- @TejinderSsodhi/X

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के एक गांव के निवासियों ने रविवार को एक युवक का शव बरामद किया. आरोप है कि मृतक को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पूछताछ के लिए सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया था. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इम्तियाज अहमद माग्रे की मौत में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं. उन्होंने बताया कि माग्र्रे का शव रविवार कुलगाम जिले के अहरबल क्षेत्र में अदबल नाला से निकाला गया. पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

महबूबा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कुलगाम में नदी से एक और शव बरामद किया गया है, मामले में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इम्तियाज माग्रे को दो दिन पहले सेना ने हिरासत में लिया था. अब रहस्यमय तरीके से उसका शव नदी में मिला है.’’

ये भी पढें: Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में बड़ी सफलता! सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच आतंकियों को किया ढेर, दो जवान भी घायल (Watch Video)

युवक ने नदी में कूदकर दी जान

महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल

निष्पक्ष जांच की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पहलगाम में हाल ही में हुआ आतंकवादी हमला शांति को पटरी से उतारने, कश्मीर में पर्यटन को बाधित करने और देश भर में सांप्रदायिक सद्भाव को कमजोर करने का एक सोचा-समझा प्रयास प्रतीत होता है. उन्होंने कहा, ‘‘यदि हिंसा का एक भी कृत्य पूरे तंत्र को हिला सकता है, मनमाने ढंग से गिरफ्तारियां कर सकता है, घरों को तोड़ सकता है, तथा निर्दोष नागरिकों को निशाना बना सकता है, तो इसका मतलब है कि अपराधी पहले ही अपना उद्देश्य हासिल कर चुके हैं.’’

महबूबा ने माग्रे की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की. उन्होंने कहा, ‘‘बांदीपुरा मुठभेड़ या कुलगाम की ताजा घटना में गड़बड़ी के आरोप बेहद परेशान करने वाले हैं और इनकी पूरी निष्पक्ष जांच की जरूरत है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).