देश

स्मृति ईरानी ने कहा- राज्य सरकारें सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों पर कड़ी कार्रवाई करें

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को सभी राज्य सरकारों से आग्रह किया कि वे सीएए को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें.

स्मृति ईरानी ने कहा- राज्य सरकारें सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों पर कड़ी कार्रवाई करें
स्मृति ईरानी (Photo Credits: ANI)

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को सभी राज्य सरकारों से आग्रह किया कि वे सीएए को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. ईरानी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मेरी सभी राज्य सरकारों से अपील है कि वे वर्तमान में हिंसक तत्वों का समर्थन कर रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें." उन्होंने आगे कहा, "मैं सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध करती हूं कि वे किसी के भी राजनीतिक एजेंडे का शिकार न हों."

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर भाजपा का बचाव करते हुए ईरानी ने कहा, "नागरिकता संशोधन कानून किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता को न छीन रहा है, न ही प्रभावित कर रहा है.

यह भी पढ़ें- स्मृति ईरानी का ममता बनर्जी पर हमला, कहा- नागरिकता कानून और NRC पर उनका जनमत संग्रह वाला बयान संसद का अपमान है

मैं दोहराती हूं कि भारतीय संसद ने संविधान के दायरे में भारतीय नागरिकों के अधिकारों को मजबूत किया है और राजग सरकार और भाजपा इस देश के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2019 07:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).