देश

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं- लोकसभा चुनाव में हारने वाले कर रहे शाहीन बाग के प्रदर्शन का समर्थन

स्मृति ईरानी ने गुरूवार को कहा कि 2019 में लोकसभा का चुनाव न जीत पाने वाले लोग शाहीन बाग जैसे मामलों को समर्थन देकर देश तोड़ने का काम कर रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं- लोकसभा चुनाव में हारने वाले कर रहे शाहीन बाग के प्रदर्शन का समर्थन
स्मृति ईरानी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने गुरूवार को कहा कि 2019 में लोकसभा का चुनाव न जीत पाने वाले लोग शाहीन बाग जैसे मामलों को समर्थन देकर देश तोड़ने का काम कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी का नाम लेते हुए स्मृति ने कहा "इसके नेता मनीष सिसोदिया तथा कुछ ऐसे ही दल शाहीन बाग के धरना प्रदर्शन को समर्थन दे रहे है, जहां देश विरोधी नारे लग रहे है, संविधान की आलोचना हो रही है, महात्मा गांधी को कोसा जा रहा है, जिन्ना वाली आजादी की बात हो रही है, हमारे समाज के कुछ समुदायों की कब्र बनाने की बात हो रही है .''

उन्होंने कहा, ''मैं ऐसे राजनेताओं से पूछना चाहती हूं कि क्या उनका राजनीतिक स्तर इतना गिर गया है कि वे देश तोड़ने की बात करने वालों के साथ खडे़ हो गये हैं . ऐसे राजनैतिक दलों और नेताओं को देश की जनता देख रही है.''

यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: सीएम अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर पलटवार, कहा- 5 साल काम करने वाला आतंकी कैसे.

लोकसभा चुनाव में हारने वाले देश तोड़ना चाहते हैं-

बता दें संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में शाहीन बाग में एक महीने से अधिक समय से प्रदर्शन जारी है. शाहीन बाग का प्रदर्शन राजनीति में हर दिन नए उबाल लेकर आ रहा है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस मुद्दे को लेकर बीजेपी, आप और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. बीजेपी ने इसके लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया तो वहीं केजरीवाल पूरे मामले में बीजेपी को जिम्मेदार बता रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2020 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).