राहुल गांधी सीएए पर 10 लाइनें बोलकर दिखाएं: जे. पी. नड्डा
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें नागरिकता संशोधन अधिनियम पर दस लाइनें बोलने की चुनौती दी है. नड्डा नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में यहां आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे.
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें नागरिकता संशोधन अधिनियम पर दस लाइनें बोलने की चुनौती दी है. नड्डा नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में यहां आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा, "कांग्रेस सीएए का विरोध कर रही है. मैं राहुल गांधी को इस कानून पर 10 लाइनें बोलने की चुनौती देता हूं. उन्हें दो लाइनों में बताना चाहिए कि सीएए के साथ उनकी क्या समस्या है."
कांग्रेस पर इस मुद्दे पर राष्ट्र को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा, "वह इतनी बड़ी पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्हें खुद तय करना है कि उन्हें यह कैसे करना है, लेकिन उन्हें देश को गुमराह नहीं करना चाहिए." बाद में उन्होंने ट्विटर के जरिए कांग्रेस पर हमला बोला. नड्डा ने ट्वीट में कहा, "कांग्रेस और वामपंथियों के लिए वोट पहले है, देश बाद में, नरेंद्र मोदी जी के लिए देश पहले है और वोट बाद में. कांग्रेस ने जो भी फैसले लिए वो वोटबैंक की राजनीति के चलते लिए. ये समस्याओं को उलझाकर राजनीति करते हैं."
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को संशोधित नागरिकता कानून के बारे में कोई ज्ञान नहीं: जेपी नड्डा
यह कार्यक्रम सीएए के लिए समर्थन हासिल करने के लिए था, जिसका उद्देश्य सभी जातियों, समुदायों और धर्मों के लोगों को भाजपा के विचारों से अवगत कराना था. भाजपा लोगों को स्पष्ट करना चाहती है कि इस नए कानून में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न का सामना करके 31 दिसंबर, 2014 तक भारत आए अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है, न कि किसी भारतीय की नागरिकता छीनने का.
वहीं दूसरी ओर विपक्षी कांग्रेस व अन्य दल इस कानून को असंवैधानिक और भेदभावपूर्ण करार देते हुए इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2020 12:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

