देश

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कसा तंज, कहा- अपने ही राज्य में असुरक्षित होकर दर-दर भटक रही है राजस्थान सरकार

राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट के बीच पक्ष और विपक्ष में जमकर बयानबाजी हो रही है. इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की अगुवाई वाली सरकार पर तंज कसा है. शेखावत ने कहा कि सत्ताधारी कांग्रेस अपने ही राज्य में असुरक्षित महसूस कर रही है और भटक रही है.

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कसा तंज, कहा- अपने ही राज्य में असुरक्षित होकर दर-दर भटक रही है राजस्थान सरकार
सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (फोटो क्रेडिट: पीटीआई)

नई दिल्ली: राजस्थान (Rajasthan) में जारी राजनीतिक संकट के बीच पक्ष और विपक्ष में जमकर बयानबाजी हो रही है. इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की अगुवाई वाली सरकार पर तंज कसा है. शेखावत ने कहा कि सत्ताधारी कांग्रेस अपने ही राज्य में असुरक्षित महसूस कर रही है और भटक रही है. इससे आम जाता में मौजूदा सरकार को लेकर विपरीत संदेश जा रहा है. दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का समर्थन करने वाले कांग्रेस​ विधायक जैसलमेर पहुंच गए है. इन विधायकों को पहले राजधानी जयपुर के होटल फेयरमाउंट में रखा गया था.

राजस्थान के वर्तमान हालत पर चुटकी लेते हुए जोधपुर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अपने ही राज्य में राजस्थान सरकार असुरक्षित होकर दर-दर भटक रही है! यह गहलोत जी का प्रदेशवासियों को स्पष्ट संदेश है- अपनी रक्षा स्वयं करें.” ज्ञात हो कि कथित ऑडियो क्लिप में नाम आने के आरोप के बाद मोदी सरकार के मंत्री शेखावत पर कांग्रेस लगातार हमलावर हो रही है और जांच की मांग कर रही है. Rajasthan Political Crisis: राजस्थान विधानसभा का सत्र 14 अगस्त से बुलाने के लिए मिली मंजूरी

कुछ समय पहले एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसको सबूत बताकर कांग्रेस के तमाम नेता बीजेपी पर राजस्थान की कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार को गिराने का षडयंत्र रचने का आरोप लगा रहे है. साथ ही कांग्रेस का आरोप है कि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे है और विधानसभा सत्र बुलाने में जानबूझकर कर देरी की है. Rajasthan Political Crisis: स्पीकर सीपी जोशी ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया कि विधानसभा सत्र बुलाने की तारीख तय होने के बाद राज्य में विधायकों की खरीद-फरोख्त का दाम बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी और सरकार गिराने का षड्यंत्र करने वाली बीजेपी को जनता माफ नहीं करेगी. 14 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में सत्ताधारी कांग्रेस का शक्ति परीक्षण होना तय है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).