राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: बीजेपी को लगा बड़ा झटका, मंत्री सुरेंद्र गोयल के बाद अब सांसद हरीश मीणा ने थामा कांग्रेस का हाथ
पहले पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर सुरेंद्र गोयल ने इस्तीफा दिया था. अब राजस्थान के दौसा से सांसद रहे हरीश मीणा ने पार्टी से इस्तीफा दे दी है. जिसके बाद आज उन्होंने कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है.
जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को एक के बाद एक झटका लग रहा है. पहले पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर सुरेंद्र गोयल ने इस्तीफा दिया था. अब राजस्थान के दौसा से सांसद रहे हरीश मीणा ने पार्टी से इस्तीफा दे दी है. जिसके बाद आज उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से इस्तीफा देने के बाद राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत व पीसीसी चीफ सचिन पायलट से पहले जाकर मुलकात किया. इसके बाद उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दफ्तर जाकर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने को लेकर अधिकारिक रूप से घोषणा की.
BJP MP from Rajasthan's Dausa Harish Meena has joined the Congress Party in the presence of party leaders Ashok Gehlot and Sachin Pilot, in Delhi pic.twitter.com/aiaePYmNnM
— ANI (@ANI) November 14, 2018
बता दें कि राजस्थान में हरीश मीणा बीजेपी के वरिष्ट नेताओं में से एक थे. विधानसभा चुनाव से पहले जिस तरह से पार्टी से एक के बाद एक नेता पार्टी छोड़कर जा रहें है. इसको देखते हुए राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इसका असर राजस्थान के इस विधानसभा चुनाव पर तो पड़ेगा ही साथ ही आगामी 2019 के लोगसभा चुनाव पर भी देखने को मिल सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2018 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

