Loudspeaker Controversy: पीछे नहीं हटने वाले हैं राज ठाकरे, मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने और अयोध्या यात्रा को लेकर आज करेंगे बैठक
मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे (Photo Credit : Twitter)

महाराष्ट्र: मनसे प्रमुख राज ठाकरे (MNS Chief Raj Thackeray) आज अपने आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे. आज की बैठक में मस्जिद लाउडस्पीकर (Loudspeaker) हटाने के लिए 3 मई के अल्टीमेटम, औरंगाबाद में 1 मई को पार्टी की बैठक और जून में अयोध्या यात्रा (Ayodhya Visit) के मुद्दों पर रणनीति तैयार की जाएगी.

वहीं दूसरी तरफ आज महाराष्ट्र के डीजीपी सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के मुद्दे पर सभी पुलिस आयुक्तों, आईजी और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे.