देश

Rahul Gandhi: कास्ट सेंसस पर केंद्र सरकार के फैसले का राहुल गांधी ने किया स्वागत, पहलगाम के दोषियों को सजा देने की मांग की; VIDEO

दिल्ली में कास्ट सेंसस को लेकर मोदी सरकार के फैसले पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आखिरकार कांग्रेस की सोच को अपनाया है

Rahul Gandhi: कास्ट सेंसस पर केंद्र सरकार के फैसले का राहुल गांधी ने किया स्वागत, पहलगाम के दोषियों को सजा देने की मांग की; VIDEO
Credit-(Twitter-X)

Rahul Gandhi: दिल्ली में कास्ट सेंसस को लेकर मोदी सरकार के फैसले पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आखिरकार कांग्रेस की सोच को अपनाया है, और वो इसका स्वागत करते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि यह सिर्फ पहला कदम है, अब सरकार को इसकी टाइमलाइन और सही ढंग से डिजाइन भी बताना होगा. राहुल गांधी ने कहा कि हमने संसद में वादा किया था कि अगर हमारी सरकार बनेगी तो हम कास्ट सेंसस करवाएंगे. हमने यह भी कहा था कि 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा, जो एक कृत्रिम रेखा है, उसे हटाया जाएगा.

''अब जब एनडीए सरकार ने कास्ट सेंसस का फैसला लिया है, तो हम उसका स्वागत करते हैं, लेकिन साथ ही हम चाहते हैं कि सरकार बताये कि ये कब और कैसे होगा."

ये भी पढें: पुलवामा हमले की सही तरीके से जांच हो गई होती तो पहलगाम की घटना नहीं होती: मप्र कांग्रेस

जाति जनगणना के मंजूरी से राहुल गांधी खुश

'आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करना होगी'

तेलंगाना मॉडल पर काम करे सरकार

उन्होंने बताया कि तेलंगाना ने कास्ट सेंसस को लेकर एक बेहतर मॉडल तैयार किया है और उसकी डिजाइन देशभर में लागू की जा सकती है. इसके अलावा उन्होंने बिहार मॉडल का भी जिक्र किया, लेकिन कहा कि दोनों डिजाइनों में काफी फर्क है और तेलंगाना का तरीका ज्यादा वैज्ञानिक और पारदर्शी है.

राहुल गांधी ने यह भी मांग की कि सरकार अनुच्छेद 15(5) के तहत प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स में आरक्षण लागू करे. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार इस कानून को लागू करने में देरी करती रही है.

आतंकियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले पर भी बात की. उन्होंने कहा कि आज कास्ट सेंसस से भी ज्यादा जरूरी एक और मुद्दा है, और वो है पहलगाम में मारे गए लोगों को इंसाफ दिलाना. उन्होंने कहा, "मैं आज कानपुर गया था और वहां आतंकवादी हमले के पीड़ित परिवारों से मिला. उनके बेटे को बेरहमी से मारा गया. ऐसा नहीं होना चाहिए था. जिसने भी यह किया है, उसे सजा मिलनी चाहिए. चाहे वो कहीं भी हो."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).