देश

राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- दाम घटाने थे, लेकिन बढ़ा दिए

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को उपभोक्ताओं को कम कीमतों पर कच्चा तेल देना चाहिए था लेकिन उनकी टिप्पणी के एक दिन बाद मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर की कीमत कम करने के बजाय उस पर 3 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी.

राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- दाम घटाने थे, लेकिन बढ़ा दिए
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Photo Credit-Twitter)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर तीन रुपये प्रति लीटर के हिसाब से उत्पाद शुल्क बढ़ाने को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. ईंधन पर उत्पाद शुल्क के लिए केंद्र सरकार के फैसले को उठाते हुए, गांधी ने कहा कि सरकार को उपभोक्ताओं को कम कीमतों पर कच्चा तेल देना चाहिए था लेकिन उनकी टिप्पणी के एक दिन बाद मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर की कीमत कम करने के बजाय उस पर 3 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी. राहुल गांधी ने ट्वीट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर भी निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तेल के दाम घटाने के बजाय बढ़ा दिए.

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए ट्वीट किया, "अभी तीन दिन पहले मैंने प्रधानमंत्री कार्यलय से यह अपील की थी कि वह अंतराष्ट्रीय बाजार में घटी तेल कीमतों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी लाकर देश के उपभोक्ताओं फायदा दें लेकिन इस सलाह को मानने के बजाय, हमारी प्रतिभाशाली वित्त मंत्री ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क बढ़ने का ऐलान कर दिया है.

यहां देखें राहुल गांधी का ट्वीट-

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी केंद्र सरकार को घेरा प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि 'दुनिया भर में कच्चे तेल के दाम घट चुके हैं. मगर हिंदुस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं. कच्चे तेल के दाम में गिरावट का फायदा आम लोगों को क्यों नहीं मिल रहा है? दिल्ली-मुंबई में 36 रुपये में पेट्रोल बेचने का दावा करने वाले बीजेपी नेताओं ने किस कंपनी का टेप मुंह पर लगाया है?'

यहां देखें प्रियंका गांधी का ट्वीट-

बता दें कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है. यह कीमत शनिवार से ही लागू हो गई है. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल और डीजल पर विशेष शुल्क दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है. इसके अतिरिक्त, दोनों उत्पादों पर सड़क उपकर भी एक रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है, जिससे केंद्रीय शुल्क तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2020 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).