आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार भगवंत मान ने चंडीगढ़ में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया. उन्होंने कहा "मैंने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा है और पंजाब में सरकार बनाने का दावा पेश किया है. राज्यपाल ने हमसे शपथ समारोह का स्थान और समय पूछा, मैंने बताया शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में 16 मार्च को 12:30 बजे शपथ समारोह होगा." उन्होंने कहा "शपथ समारोह में पूरे पंजाब से लोग आएंगे, लोग इस दौरान शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि भी देंगे."
पंजाब: आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार भगवंत मान ने चंडीगढ़ में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। pic.twitter.com/LD4BXmJ8Ve
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2022













QuickLY