देश

Pune Airport Renamed: पुणे एयरपोर्ट को अब 'जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट ' के नाम से जाना जाएगा, महाराष्ट्र सरकार का फैसला

महाराष्ट्र के पुणे के लोहगांव एयरपोर्ट को अब जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नाम देने का फैसला महाराष्ट्र सरकार ने लिया है.

Pune Airport Renamed: पुणे एयरपोर्ट को अब 'जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट ' के नाम से जाना जाएगा, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Credit -(Wikipedia, Wikimedia commons)

Pune Airport Renamed: महाराष्ट्र के पुणे के लोहगांव एयरपोर्ट को अब 'जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट' नाम देने का फैसला महाराष्ट्र सरकार ने लिया है. नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. कुछ ही दिनों में चुनाव आयोग का महाराष्ट्र दौरा होनेवाला है. जिसके लिए आज कैबिनेट की बैठक ली गई. इस बैठक में इस अहम प्रस्ताव पर चर्चा की गई और इसे मंजूरी दी गई.इसके लिए एक शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रस्ताव लाने और मंजूरी के लिए भेजने की भी घोषणा की थी, जिसके बाद आज ये फैसला लिया गया है. इस फैसले के बाद वारकरी समुदाय में काफी ख़ुशी है. ये भी पढ़े :Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार मुख्य सचिव सुजाता सौनिक पर इस्तीफा देने का दबाव डाल रही- अंबादास दानवे

पुणे एयरपोर्ट का बदलेगा नाम 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2024 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).