देश

प्रियंका गांधी ने पीएमसी बैंक पर लगे बैन को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा-घोटालेबाज मजे में और आम जनता है परेशान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केंद्र की मोदी सरकार को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है. लगातार देश की अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार को आड़े हाथ लेने वाली कांग्रेस महासचिव ने अब पीएमसी बैंक के मामले को लेकर हमला बोला है. बताना चाहते है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएमसी बैंक पर लगे प्रतिबंध को लेकर कहा कि घोटालेबाज मजे में और आम जनता परेशान है.

प्रियंका गांधी ने पीएमसी बैंक पर लगे बैन को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा-घोटालेबाज मजे में और आम जनता है परेशान
प्रियंका गांधी (Photo Credits; Twitter)

नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) केंद्र की मोदी सरकार को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है. लगातार देश की अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार को आड़े हाथ लेने वाली कांग्रेस महासचिव ने अब पीएमसी बैंक (PMC Bank) के मामले को लेकर हमला बोला है. बताना चाहते है कि प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने पीएमसी बैंक पर लगे प्रतिबंध को लेकर कहा कि घोटालेबाज मजे में और आम जनता परेशान है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये आम लोगों का दर्द है. पीएमसी बैंक में पैसे रखने वालों के चेहरे पर मेहनत की कमाई डूबने की पीड़ा साफ दिख रही है. एक तरफ सरकार अमीरों का 76000 करोड़ का लोन माफ कर रही है, वहीं पीएमसी के ग्राहकों को अपने ही पैसों के लिए सड़कों पर भटकना पड़ रहा हैं. घोटालेबाज मजे में और आम जनता परेशान.” यह भी पढ़े-प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- अर्थव्यवस्था की हालत खराब, इसके बाद भी सुधार के एजेंडे को रोका जा रहा है

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा-घोटालेबाज मजे में और आम जनता परेशान है

ज्ञात हो कि इससे पहले शुक्रवार सुबह प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने बीजेपी सरकार (BJP Government) पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा था कि किसानों को जेल में डाला जा रहा है, लेकिन किसके लिए रेड कार्पेट बिछाकर कर्जमाफी की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2019 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).