देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों की यात्रा के लिए हुए रवाना, द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय कार्यक्रमों में लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हुए. फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा मोदी संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन की यात्रा भी करेंगे. इस दौरे पर मोदी भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे और 1950 व 1960 के दशक में फ्रांस में हुए एयर इंडिया के दो विमान हादसों के भारतीय मृतकों के प्रति एक स्मारक भी समर्पित करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों की यात्रा के लिए हुए रवाना, द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय कार्यक्रमों में लेंगे भाग
पीएम मोदी (Photo Credits: ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी से फ्रांस के लिए रवाना हुए. फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा मोदी संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) और बहरीन की यात्रा भी करेंगे. मोदी की तीन देशों के लिए होने वाली पांच दिवसीय यात्रा 22 से 26 अगस्त के बीच होनी है.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस के लिए रवाना हो गए हैं. अगले कुछ दिनों में वह फ्रांस, यूएई और बहरीन में महत्वपूर्ण द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे." फ्रांस के लिए एक विशेष विमान से उड़ान भरने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा, "मेरी फ्रांस यात्रा मजबूत रणनीतिक साझेदारी को दर्शाती है, जोकि दोनों देशों के लिए काफी महत्वपूर्ण है."

यह भी पढ़ें : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर पर फिर की मध्यस्थता की पेशकश, कहा- पीएम मोदी से करूंगा बात

गुरुवार और शुक्रवार को फ्रांस में मोदी की द्विपक्षीय बैठकें होंगी, जिनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन के साथ एक शिखर सम्मेलन कार्यक्रम और प्रधान मंत्री एडोर्ड फिलिप के साथ एक बैठक शामिल है. इस दौरे पर मोदी भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे और 1950 व 1960 के दशक में फ्रांस में हुए एयर इंडिया के दो विमान हादसों के भारतीय मृतकों के प्रति एक स्मारक भी समर्पित करेंगे.

मोदी इस दौरान 25 और 26 अगस्त को पर्यावरण, जलवायु, महासागरों और डिजिटल परिवर्तन के सत्रों में फ्रांसीसी राष्ट्रपति के आमंत्रण पर बियारित्ज पार्टनर के तौर पर जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. मोदी ने एक बयान में कहा, "भारत और फ्रांस के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंध हैं. यह दोनों देशों के साथ विश्व में बड़े पैमाने पर शांति और समृद्धि को बढ़ाने में सहायक हैं."

उन्होंने कहा, "हमारी मजबूत रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी आतंकवाद व जलवायु परिवर्तन जैसी प्रमुख वैश्विक चिंताओं पर साझा ष्टिकोण रखती है. मुझे विश्वास है कि यह यात्रा आपसी समृद्धि, शांति और प्रगति के लिए फ्रांस के साथ हमारी दीर्घकालिक और मूल्यवान मित्रता को और बढ़ावा देगी."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2019 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).