पीएम मोदी ने काशी वासियों से किया सवांद, कहा- वाराणसी में पहले चरण में 20,000 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगी वैक्सीन
देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार यानि आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लाभार्थियों और टीकाकरण करने वाले कर्मियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सवांद की. पीएम मोदी ने इस दौरान खुद को 'काशी का सेवक' बताते हुए कहा कि, 'आज दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम हमारे देश में चल रहा है और इसके पहले दो चरणों में 30 करोड़ देशवासियों को टीका लगाया जा रहा है.
लखनऊ, 22 जनवरी: देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार यानि आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) के लाभार्थियों और टीकाकरण करने वाले कर्मियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सवांद की. पीएम मोदी ने इस दौरान खुद को 'काशी का सेवक' बताते हुए कहा कि, 'आज दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम हमारे देश में चल रहा है और इसके पहले दो चरणों में 30 करोड़ देशवासियों को टीका लगाया जा रहा है. आज दुनिया की इस (वैक्सीन) सबसे बड़ी जरूरत को लेकर भारत पूरी तरह आत्मनिर्भर है, इतना ही नहीं भारत अनेकों देशों की मदद भी कर रहा है.'
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने इस सवांद के दौरान बताया कि, 'वाराणसी में प्रथम चरण में लगभग 20,000 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी और इसके लिए 15 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं. वाराणसी में सबसे पहले जिला महिला अस्पताल की मैट्रन पुष्पा देवी को वैक्सीन दी गई थी. इस बारे में उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है.
यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: पीएम मोदी और सभी मुख्यमंत्रियों को दूसरे चरण में लगेगी COVID-19 वैक्सीन
आज दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम हमारे देश में चल रहा है और इसके पहले दो चरणों में 30 करोड़ देशवासियों को टीका लगाया जा रहा है। आज दुनिया की इस(वैक्सीन) सबसे बड़ी जरूरत को लेकर भारत पूरी तरह आत्मनिर्भर है, इतना ही नहीं भारत अनेकों देशों की मदद भी कर रहा हैः PM pic.twitter.com/BWOMpY1B9V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2021
पुष्पा देवी ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि, 'पहले चरण में सबसे पहले मुझे वैक्सीन दी गई. इसके लिए मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मान रही हूं और खुद को काफी सुरक्षित भी महसूस कर रही हूं.' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे कोई साइड इफेक्ट नहीं है. जैसे अन्य इंजेक्शन लगते हैं, वैसे ही यह इंजेक्शन भी लगा है.'
वाराणसी में प्रथम चरण में लगभग 20,000 से ज़्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी और इसके लिए 15 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैंः प्रधानमंत्री #COVID19 pic.twitter.com/jXlowabfR0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2021
इसके पश्चात् पीएम मोदी ने कहा, 'यह आप जैसे लाखों-करोड़ों कोरोना वॉरियर्स और 130 करोड़ भारतीयों की सफलता है. इसके पश्चात् उन्होंने इस वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के बारे में पूछा कि क्या वो पूरे विश्वास से ऐसा कह सकती हैं? तब पुष्पा ने कहा कि 'किसी के मन में यह डर नहीं होना चाहिए कि वैक्सीन का शरीर पर कुछ गलत प्रभाव पड़ेगा.'
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2021 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

