पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर मामले में सियासत तेज, समाजवादी पार्टी और झांसी पुलिस में शुरू हुआ ट्विटर वॉर

झांसी में पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर मामले में सियासत तेज हो गई है. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बाद अब आज बुधवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव झांसी गए हैं. इससे पहले सपा के ट्विटर हैंडल और झांसी पुलिस प्रशासन के बीच वार-पलटवार शुरू हो गया है. शिवपाल यादव के बेटे आदित्य और पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले तेज बहादुर सिंह यादव ने विरोध दर्ज कराया था.

अखिलेश यादव (Photo Credits: PTI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के झांसी में पुष्पेंद्र यादव (Pushpendra yadav) एनकाउंटर मामले में सियासत तेज हो गई है. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party) के बाद अब आज बुधवार को समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) झांसी गए हैं. इससे पहले सपा के ट्विटर हैंडल और झांसी पुलिस प्रशासन के बीच वार-पलटवार शुरू हो गया है.

झांसी पुलिस ने सोमवार को ट्वीटर पर लिखा है, "कृपया ध्यान दें - पुष्पेंद्र प्रकरण में भ्रामक खबर, अफवाह न फैलाएं. अन्यथा अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जाएगी. झांसी के डीएम के आदेशानुसार मजिस्ट्रीरियल जांच के आदेश दिए गए हैं. अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जनपद झांसी द्वारा मजिस्ट्रीरियल जांच की जा रही है."

सपा ने पलटवार करते हुए ट्वीट किया, "पुष्पेंद्र यादव की निर्मम हत्या के आरोपों में घिरी 'हत्या प्रदेश' की पुलिस अब ट्विटर पर भी दमनकारी रूप दिखा रही है. मृतक और उसके शोकाकुल परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए उठ रही आवाजों को कहां तक दबाएगी सरकार? शर्मनाक."

इससे पहले मंगलवार को प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव और वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले तेज बहादुर सिंह यादव ने विरोध दर्ज कराया था.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\