पायल रोहतगी की गिरफ्तार का कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने किया विरोध, कहा-देश में सभी को अपनी बातें रखने का हक, जल्द किया जाए रिहा
अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री पायल रोहतगी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनकी गिरफ्तारी की खबर लगातार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसपर लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इसी बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अभिनेत्री की गिरफ्तारी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. शशि थरूर ने पायल रोहतगी की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि टिप्पणी झूठी और बेस्वाद थी.
- Read in
- English
नई दिल्ली. अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) को राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने गिरफ्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी की खबर लगातार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. पायल ने एक वीडियो में मोतीलाल नेहरू के बारे में विवादित बातें कही थीं. अभिनेत्री की गिरफ्तारी के बाद इसपर लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इसी बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Congress MP Shashi Tharoor) ने अभिनेत्री की गिरफ्तारी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. शशि थरूर ने पायल रोहतगी की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि टिप्पणी झूठी और बेस्वाद थी.
शशि थरूर ने आगे कहा कि पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) को गिरफ्तार करना सही नहीं है. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाए रखने का मतलब है कि उसे बेवकूफ बातें कहने की अनुमति देना लेकिन इसमें पुलिस शामिल नहीं होनी चाहिए. यह भी पढ़े-पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने लिया हिरासत में, ये है पूरा मामला
There’s little doubt that the comments of @Payal_Rohatgi were tasteless &false, typical Sanghi drivel circulated on @whatsapp. But to arrest her is unwise: upholding freedom of expression means allowing her to say stupid things w’out police getting involved. She shd be released.
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) December 15, 2019
ज्ञात हो कि अभिनेत्री पायल रोहतगी को राजस्थान की बूंदी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पायल को गुजरात के अहमदाबाद स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है. इसकी पुष्टि पायल के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट कर की गयी है.
अभिनेत्री पायल ने ट्विटर पर अपनी गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए लिखा कि राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया है. ये वीडियो मैंने गूगल से मिली जानकारी के आधार पर बनाया था. अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता मजाक बन गई है." पायल ने अपने ट्वीट में गृह मंत्रालय और पीएमओ को भी टैग कर रखा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2019 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

