देश

CM Chang Passes Away: नागालैंड सरकार में मंत्री सीएम चांग का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नागालैंड सरकार में मंत्री रहे सीएम चांग का निधन हो गया है. चांग के निधन की जानकारी आज दोपहर नागा अस्पताल प्रशासन की तरफ से दी गई है. उनकी उम्र 78 साल थी. हालांकि उनका निधन कैसे हुआ इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आयी है.

CM Chang Passes Away: नागालैंड सरकार में मंत्री सीएम चांग का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
मंत्री सीएम चांग (Photo Credits-ANI Twitter)

कोहिमा, 12 अक्टूबर. नागालैंड सरकार में मंत्री रहे सीएम चांग (Nagaland Minister CM Chang) का निधन हो गया है. चांग के निधन की जानकारी आज दोपहर नागा अस्पताल प्रशासन की तरफ से दी गई है. उनकी उम्र 78 साल थी. हालांकि उनका निधन कैसे हुआ इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आयी है.

बता दें कि सीएम चांग नोकसेन (तुएनसांग) विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे. साथ ही वे पूर्व आईएस अफसर और नागालैंड के पूर्व सांसद भी रहे थे. चांग सूबे की मंत्रिमंडल में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन और न्याय और कानून मंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे. साथ ही वे साल ​​2018 से राष्ट्रवादी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के सदस्य भी थे. यह भी पढ़ें-Vinod Kumar Singh Passes Away: बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री विनोद कुमार सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि सीएम चांग के निधन की जानकारी उनके एडवाइजर अबू मेथा ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ट्वीट के मध्यम से दी है. उन्होंने लिखा कि चांग के निधन पर संवेदना. वे एक रिटायर आईएएस अफसर, पूर्व लोकसभा सांसद और नागालैंड सरकार में बतौर मंत्री सेवा दे रहे थे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2020 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).