देश

Thar On Railway Track: दीमापुर रेलवे ट्रैक पर महिंद्रा थार लाने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, टला बड़ा हादसा

नागालैंड के दीमापुर रेलवे स्टेशन पर एक महिंद्रा थार चालक ने अपनी गाड़ी सीधे रेल पटरियों पर उतार दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को ट्रैक से हटाया और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है

Thar On Railway Track: दीमापुर रेलवे ट्रैक पर महिंद्रा थार लाने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, टला बड़ा हादसा
Photo: Twitter

नागालैंड के दीमापुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया, जब एक महिंद्रा थार चालक अपनी गाड़ी लेकर रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच पहुंच गया. यह घटना 16 दिसंबर 2025 की रात लगभग 11:35 बजे की है. समय रहते पुलिस और रेलवे अधिकारियों के हस्तक्षेप से पटरियों पर फंसी गाड़ी को सुरक्षित हटा लिया गया, जिससे एक संभावित बड़ा रेल हादसा टल गया.

प्लेटफॉर्म के पास ट्रैक पर फंसी गाड़ी

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, थार के चालक ने वाहन को अनधिकृत रूप से 'MXN' साइड से रेलवे ट्रैक पर उतार दिया था. गाड़ी पटरियों पर चलते हुए प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास पुराने फ्लाईओवर (बर्मा कैंप क्षेत्र) तक जा पहुंची और वहीं फंस गई.। रात के समय ट्रैक पर गाड़ी को देख रेलवे कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.

आरोपी चालक पुलिस हिरासत में

सूचना मिलते ही दीमापुर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को ट्रैक से बाहर निकाला गया. पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान 65 वर्षीय थेफुनितुओ (Thepfuneituo) के रूप में की है, जो सिग्नल अंगामी क्षेत्र का निवासी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को भी जब्त कर लिया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2025 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).