मध्यप्रदेश सियासी संकट: बीजेपी का सिंधिया के लिए ये है प्लान, मिलेगा ये सब
सिंधिया लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे. उन्होंने अपने त्याग पत्र में ये बात कही है. ऐसा बताया जा रहा है कि वे राज्यसभा का टिकट चाहते थे मगर मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता इसके खिलाफ थे. 2018 में जब कांग्रेस सूबे में सत्ता में आई थी तब उनके समर्थक कई नेता विधायक जीते थे.
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को झटका दिया है. सिंधिया ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात के बाद कांग्रेस कि अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इस बीच खबर आ रही है कि वे जल्द ही बीजेपी में शामिल हो जाएंगे. सूत्रों की माने तो बीजेपी उन्हें राज्यसभा में लेकर केंद्रीय मंत्री बना सकती हैं. बताया जा रहा है कि सिंधिया को पार्टी मोदी कैबिनेट में अहम विभाग कि जिम्मेदारी दे सकती हैं.
ज्ञात हो कि सिंधिया लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे. उन्होंने अपने त्याग पत्र में ये बात कही है. ऐसा बताया जा रहा है कि वे राज्यसभा का टिकट चाहते थे मगर मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता इसके खिलाफ थे. 2018 में जब कांग्रेस सूबे में सत्ता में आई थी तब उनके समर्थक कई नेता विधायक जीते थे.
Delhi: Jyotiraditya Scindia arrives at his residence after meeting PM Narendra Modi and HM Amit Shah. Scindia has tendered his resignation to Congress President Sonia Gandhi pic.twitter.com/o9Fscq1wNm
— ANI (@ANI) March 10, 2020
इस बीच मध्यप्रदेश के राजनीतिक हालातों पर विचार मंथन करने और आगामी रणनीति बनाने के लिए राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश दफ्तर में वरिष्ठ नेताओं की बैठक चल रही है. बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे सहित अन्य नेता मौजूद हैं. बीजेपी के प्रदेश दफ्तर में पार्टी के तमाम बड़े नेता पहुंचे हैं. इस बैठक में विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेशाध्यक्ष वी. डी. शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2020 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

