Meghalaya Election Result 2023: मेघालय के रुझानों में किंगमेकर बनेगी TMC? कॉनरॉड संगमा का खेल बिगाड़त सकते हैं मुकुल संगमा

Meghalaya Election Result 2023: मेघालय के रुझानों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. मुकुल संगमा के नेतृत्व में यहां तृणमूल कांग्रेस कोनरॉड संगमा का खेल बिगाड़ती हुई दिख रही है. अब तक 55 सीटों के रुझान आए हैं, जिनमें एनपीपी 16, टीएमसी 15 सीटों पर आगे हैं. भाजपा, कांग्रेस और अन्य 8-8 सीटों पर आगे चल रहे हैं. मेघालय की 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर कुल 85.25 फीसदी वोटिंग हुई थी.

2018 के विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया था. जानकारी के मुताबिक उस चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 21 सीटें जीती थीं. इसके अलावा कोनराड संगमा की पार्टी एनपीपी को 19, बीजेपी और एचएसपीडीपी को दो-दो सीट, यूडीपी को 6 और पीडीएफ को 4 सीटें मिली थीं.