देश

Loksabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में BJP ने 24 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, इन 6 सांसदों के टिकट काटे

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 24 पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. जबकि छह सांसदों के टिकट काटे हैं.

Loksabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में BJP ने 24 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, इन 6 सांसदों के टिकट काटे
शिवराज सिंह चौहान (Photo : X)

भोपाल, 2 मार्च: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 24 पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. जबकि छह सांसदों के टिकट काटे हैं.

इस सूची पर गौर करें तो पार्टी ने उन पांच स्थानों पर चेहरों को बदला है, जहां के सांसद अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हो चुके हैं.

पार्टी ने जबलपुर से आशीष दुबे, मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर, सीधी से डॉ. राजेश मिश्रा, दमोह से राहुल लोधी और होशंगाबाद से दर्शन सिंह चौधरी को उम्मीदवार बनाया है.

पार्टी ने छह सांसदों के टिकट काटे हैं और इन स्थानों में ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाहा, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, सागर से लता वानखेड़े, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, भोपाल से आलोक शर्मा और रतलाम से अनीता नागर सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है.

भाजपा ने विधानसभा चुनाव हारने वाले दो सांसदों को भी उम्मीदवार बनाया है. सतना से गणेश सिंह और मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते को उम्मीदवार बनाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2024 10:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).