कर्नाटक बजट: राहुल गांधी ने दिए कृषि ऋण माफी के संकेत
राहुल ने बुधवार को ट्विटर पर कहा, "कर्नाटक बजट की पूर्व संध्या पर मैं आश्वस्त हूं कि हमारी कांग्रेस-जनता दल-सेकुलर गठबंधन सरकार कृषि ऋण माफ करेगी और कृषि को और लाभकारी बनाएगी."
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रीमंडल द्वारा खरीफ की फसलों का समर्थन मूल्य 50 फीसदी बढ़ाते ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में गुरुवार को पेश हो रहे बजट में कृषि ऋण माफ करने के संकेत देते हुए कहा कि यह किसानों के लिए आशा की किरण होगी. राहुल ने बुधवार को ट्विटर पर कहा, "कर्नाटक बजट की पूर्व संध्या पर मैं आश्वस्त हूं कि हमारी कांग्रेस-जनता दल-सेकुलर गठबंधन सरकार कृषि ऋण माफ करेगी और कृषि को और लाभकारी बनाएगी."
उन्होंने कहा, "हमारे पास इस बजट से कर्नाटक को देश भर के किसानों के लिए आशा की किरण बनाने का अवसर है."
On the eve of the Karnataka Budget, I’m confident our Congress-JDS coalition Govt will act on our commitment to waive farmer loans & to make farming more profitable.
This budget is an opportunity for our Govt. to make Karnataka a beacon of hope for farmers all across India.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 4, 2018
आर्थिक मामलों की केंद्रीय मंत्रीमंडलीय समिति ने बुधवार को 2018-19 के लिए खरीफ की फसलों के बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दे दी. इससे किसानों को उत्पादन मूल्य का 50 फीसदी या इससे अधिक लाभ मिलेगा.
संवाददाताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मंत्रीमंडल ने गरीब किसानों को राहत देने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया है और इससे अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2018 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

