Farmers Protest: क्या किसान नेता Rakesh Tikait ने बताया-  मेरी गिरफ्तारी की खबरे भ्रामक, मैं गाजीपुर बॉर्डर पर हूं
राकेश टिकैत (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली, 26 जून: केंद्र सरकार द्वारा देश में लाए गए नए कृषि कानूनों को लेकर किसान पिछले सात महीनों से आंदोलन कर रहे हैं. प्रदर्शनों के सात महीने पूरे होने पर किसान आज यानी 26 जून को अलग-अलग राज्यों में राजभवनों का घेराव करेंगे और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे. इस बीच ऐसी खबरें सुनने में आ रही हैं कि किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस पर खुद टिकैत ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'मेरी गिरफ्तारी की खबरे भ्रामक है. मैं गाजीपुर बॉर्डर पर हूँ. सब सामान्य हसि.'