VIDEO: सीएम एकनाथ शिंदे का ठाणे में रोड शो, बड़ी तादाद में जुटे कार्यकर्ता और समर्थक
Credit-(Twitter-X)

ठाणे, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में अभी कुछ ही दिन बाकी है. ऐसे में सभी पार्टियों के नेताओं की ओर से सभाओं का दौर जारी है. सीएम एकनाथ शिंदे ने भी ठाणे में रोड शो किया. इस दौरान उनकी पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता बड़ी तादाद में सड़कों पर मौजूद रहे. बता दें की ठाणे से ही सीएम चुनाव लड़ते है. ये पहला विधानसभा चुनाव होगा, जब सीएम शिंदे गुट के शिवसेना से चुनाव लड़ेंगे. उद्धव ठाकरे समेत, बीजेपी , कांग्रेस, एनसीपी , मनसे सभी की ओर से प्रचार और सभाएं की जा रही है. 20 नवंबर को मतदान होनेवाले. तो वही नतीजे 23 नवंबर को आनेवाले है. ये भी पढ़े:Eknath Shinde Files Nomination: महाराष्ट्र में चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी, प्रदेश के सीएम एकनाथ शिंदे ने कोपरी पचपखाड़ी सीट से भरा नामांकन, देखें VIDEO

सीएम शिंदे ने किया ठाणे में रोड शो