उत्तर प्रदेश: बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश सिंह पर बरसाए जूते, देखें VIDEO
बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल से बीजेपी के विधायक राकेश सिंह एक बैठक के दौरान आपस में भिड़ गए.
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar) में बुधवार को एक बैठक के दौरान बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी (Sharad Tripathi) और मेहदावल से बीजेपी के विधायक राकेश सिंह (Rakesh Singh) आपस में भिड़ गए. दरअसल, कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक के दौरान विकास कार्यों के शिलापट्ट पर नाम लिखने की बात को लेकर दोनों इस कदर आग बबूला हुए कि एक दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे. इसी कहासुनी के दौरान सांसद शरद त्रिपाठी ने जूता निकाला और विधायक राकेश सिंह को पीटना शुरू कर दिया.
जवाब में विधायक ने भी सांसद पर थप्पड़ बरसाए. ये नजारा हर किसी के लिए हैरान करने वाला था. अफरा-तफरी के बीच अधिकारियों ने बीच-बचाव कराया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें- तमिलनाडु की रैली में बोले पीएम मोदी- विपक्ष में मुझे गाली देने को लेकर होड़, कुछ ने मेरी जाति को भी दी गाली
देखें वीडियो-
#WATCH Sant Kabir Nagar: BJP MP Sharad Tripathi and BJP MLA Rakesh Singh exchange blows after an argument broke out over placement of names on a foundation stone of a project pic.twitter.com/gP5RM8DgId
— ANI UP (@ANINewsUP) March 6, 2019
मारपीट के बाद विधायक के तकरीबन तीन हजार समर्थकों ने कलेक्टर के दफ्तर का घेराव किया और कहा कि वह राकेश सिंह के अपमान का बदला जरूर लेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2019 07:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

