महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: बीजेपी में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान, पार्टी ने 4 बागी नेताओं को किया निष्कासित

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महज कुछ ही दिन बचे हुए है. इसे लेकर बीजेपी-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन आमने-सामने है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा फैसला लिया है. बीजेपी में पार्टी के चार बागी नेताओं को निष्कासित कर दिया है. इन नेताओं ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया था. जहां पहले ही बीजेपी या उसके सहयोगी दलों के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है.

भारतीय जनता पार्टी (Photo Credits: IANS)

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election 2019) के लिए महज कुछ ही दिन बचे हुए है. इसे लेकर बीजेपी-शिवसेना (BJP-Shiv Sena) और कांग्रेस-एनसीपी (Congress-NCP) गठबंधन आमने-सामने है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बड़ा फैसला लिया है. बीजेपी में पार्टी के चार बागी नेताओं को निष्कासित कर दिया है. इन नेताओं ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया था. जहां पहले ही बीजेपी या उसके सहयोगी दलों के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है.

बीजेपी (Bhartiya Janta Party) ने जिन चार लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है उसमे गीता जैन (मीरा-भायंदर),चरण वाघमारे (तुमसर), बालासाहेब ओवल (पिंपरी-चिंचवड़) सहित दिलीप देशमुख (सुमेरपुर) का समावेश है. यह भी पढ़े-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: शिवसेना में टिकट बंटवारे पर घमासान, नाराज 26 कॉरपोरेटर और 300 कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे को भेजा इस्तीफा

बीजेपी ने 4 नेताओं को किया निष्कासित-

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इससे पहले निर्दलीय उम्मीदवार गीता जैन (Geeta Jain) को कारण बताओ नोटिस जारी था. यह नोटिस उन्हें पार्टी की नीतियों के विरुद्ध काम करने को लेकर जारी हुआ था.  मीरा-भाईंदर विधानसभा सीट (Mira Bhayandar Assembly Seat) से विधायक नरेंद्र मेहता (Narendra Mehta) बीजेपी के अधिकृत उम्मीदवार हैं, वहीं उनके खिलाफ पूर्व महापौर गीता जैन निर्दलीय चुनाव लड़ रही है.

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 (Maharashtra Assembly Election) के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. जबकि चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आनेवाले है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड