देश

पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और चिराग पासवान के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और चिराग पासवान को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने दोनों नेताओं के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.

पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और चिराग पासवान के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo : X)

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और चिराग पासवान (Chirag Paswan) को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने दोनों नेताओं के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. बंदरगाह और शिपिंग क्षेत्र को मजबूत करने में उनके प्रयास अनुकरणीय हैं. उनका कार्य आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प को नई ऊर्जा दे रहा है. मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं."

इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य 'एक्स' पोस्ट में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, "कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास में उनका योगदान सराहनीय है. वे स्वर्गीय राम विलास पासवान के आदर्शों को साकार करने के लिए निरंतर परिश्रम कर रहे हैं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें." वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सर्बानंद सोनोवाल को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, "केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपको लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं!" यह भी पढ़ें : Jaipur Resort Fire: जयपुर के रिसॉर्ट में लगी आग, टेंट जलकर राख, बाल-बाल बचे पर्यटक

एक अन्य 'एक्स' पोस्ट में देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. सीएम फडणवीस ने अपने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं!" बता दें कि चिराग पासवान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को एक आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "पापा हमेशा कहते थे कि एक पिता के लिए खुशी की सबसे बड़ी अनुभूति वो है जिसमें वह अपनी संतान को खुद से कहीं आगे बड़ी उपलब्धियां हासिल करते देखता है. मुझे नहीं पता कि मैं पापा की तरह कभी बन पाऊंगा या नहीं, लेकिन आज उनके आशीर्वाद और उनसे मिली सीख के सहारे हर दिन उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा हूं."

चिराग ने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में आगे लिखा, "मैं आज महसूस कर रहा हूं कि शायद पापा जहां भी होंगे प्रधानमंत्री जी के साथ मेरी इस तस्वीर को देखकर खुश जरूर होंगे. पापा की प्रेरणा और पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अब तक एक छोटी सी यात्रा तय कर पाया हूं, लेकिन जानता हूं कि पापा के आदर्शों और सपनों को साकार करने की एक बड़ी जिम्मेदारी मेरे कंधों पर है. आज जन्मदिन पर पापा की अनुपस्थिति बहुत महसूस हो रही है, लेकिन ये विश्वास अटूट है कि उनका आशीर्वाद एक तारे की तरह हर क्षण मुझे राह दिखा रहा है."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2025 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).