PM Modi in Tamil Nadu: तमिलनाडु में विपक्षी दलों पर बरसे पीएम मोदी, कहा- DMK-कांग्रेस के लिए देश से बड़ा परिवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं, गरीब और मिडल क्लास, तमिलनाडु का हर वर्ग आज पूरे विश्वास के साथ बीजेपी के साथ है.

PM Modi | Credit- ANI

PM Modi in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं, गरीब और मिडल क्लास, तमिलनाडु का हर वर्ग आज पूरे विश्वास के साथ बीजेपी के साथ है. बीजेपी सरकार में पहली बार दिल्ली से तमिलनाडु की दूरी इतनी कम हुई है.

आज गरीब, किसान, महिला और युवा से जुड़े योजना का लाभ भारत के दक्षिणी कोने तक पहुंच रहा है. 5 साल पहले तमिलनाडु के सिर्फ 20 लाख ग्रामीण घरों में नल से जल आता था, आज जल जीवन मिशन के कारण 1 करोड़ से ज्यादा ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचता है.

यह भी पढ़ें: PM Modi in Tamil Nadu: लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का तमिलनाडु को बड़ा तोहफा, ₹17,000 करोड़ की दी सौगात, देखें VIDEO

वीडियो देखें: 

DMK पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि DMK के नेता भारत की प्रगति नहीं देख सकते हैं. यह एक ऐसी पार्टी है जो काम तो करती नहीं लेकिन झूठा क्रेडिट लेने के लिए आगे रहती है. तमिलनाडु की धरती का भगवान श्री राम के साथ जो संबंध है वह दुनिया जानती है. सदियों के बाद राम मंदिर के निर्माण पर पूरा देश खुश है. इसी विषय पर संसद में एक प्रस्ताव आया था लेकिन इस दौरान DMK के सारे सांसद सदन छोड़कर भाग गए. DMK के इस व्यवहार ने फिर साबित किया है कि उन्हें आपके आस्था से कितनी नफरत है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम का सिद्धांत लेकर चलने वाली पार्टी है. हम पाकिस्तान से अपने पायलट अभिनंदन को सुरक्षित वापस लेकर आए. कतर में जिन भारतीयों को फांसी की सजा हुई थी उन्हें भारत सरकार सुरक्षित वापस लाई. अगर कांग्रेस या INDI गठबंधन की सरकार होती तो क्या यह संभव था? कांग्रेस, INDI गठबंधन की सरकार तो ऐसी रही है जो सालों से पाकिस्तान की जेल में पड़े एक भारतीय की सुरक्षा के लिए भी कुछ नहीं कर पाई थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, 2024 के चुनाव में एक तरफ विकास और विजन की बात करने वाली BJP है, वहीं दूसरी ओर DMK और कांग्रेस जैसी पार्टियां हैं. इनसे पूछिए ये तमिलनाडु के विकास के लिए क्या करेंगे तो बोलेंगे पता नहीं. लेकिन इनसे पूछिए कि पार्टी का अध्यक्ष कौन बनेगा तो यह उन्हें जरूर पता होगा. क्योंकि परिवार से ही कोई न कोई अध्यक्ष बनेगा. इन्हें देश से बड़ा परिवार लगता है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड