PM Modi in Tamil Nadu: लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का तमिलनाडु को बड़ा तोहफा, ₹17,000 करोड़ की दी सौगात, देखें VIDEO
पीएम मोदी ने तमिलनाडु के थूथुकुडी में 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है. पीएम ने कहा कि ये परियोजनाएं विकसित भारत के रोडमैप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.
PM Modi in Tamil Nadu: पीएम मोदी ने तमिलनाडु के थूथुकुडी में 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है. यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि ये परियोजनाएं विकसित भारत के रोडमैप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. आज देश 'विकसित भारत' के लक्ष्य पर काम कर रहा है. इसमें विकसित तमिलनाडु की अहम भूमिका है.
पीएम मोदी ने आगे कहा- मैंने एक बार 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा था कि देश के प्रमुख दीपस्तंभों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है. आज मुझे विभिन्न राज्यों में स्थित 75 प्रकाशस्तंभों में विकसित पर्यटन सुविधाओं को देश को समर्पित करने का सौभाग्य मिल रहा है. मेरा मानना है कि भविष्य में ये देश के सबसे बड़े पर्यटन केंद्र बनेंगे. आज भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन फेरी को लॉन्च किया गया है. यह फेरी जल्द ही काशी में गंगा नदी में चलेगी, यह एक तरह से तमिलनाडु के लोगों का काशी के लोगों को बहुत बड़ा उपहार है.
वीडियो देखें:
#WATCH | Tamil Nadu: Prime Minister Narendra Modi says "Along with the maritime sector, many development projects related to rail and road have also started here today. The work of electrification and doubling of the rail line will further improve the connectivity between South… pic.twitter.com/xohv9ukjlO
— ANI (@ANI) February 28, 2024
#WATCH तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैंने एक बार मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि देश के प्रमुख लाइटहाउस को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। आज मुझे देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित 75 लाइटहाउस में विकसित की गई पर्यटन सुविधाओं को देश को समर्पित… pic.twitter.com/d6hcgrevJ9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2024 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

