UP: ट्रांसफर विवाद पर बोले जितिन प्रसाद, जहां गड़बड़ी है- वहां कार्रवाई भी होगी, इसमें नाराजगी की कोई बात नहीं
कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद (Photo Credits: Twitter)

उत्तर प्रदेश में तबादले में हुई धांधली का मामला सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है. योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद विवादों के घेरे में है, क्योंकि मामला उनके विभाग पीडब्ल्यूडी से जुड़ा है.  स्थानांतरण विवाद को लेकर जितिन प्रसाद ने कहा कि PM मोदी और CM योगी की जीरो टॉलरेंस की नीति है. अगर विभाग में कोई अनियमितताएं हैं तो सरकार ठोस कदम उठाएगी. एक निष्पक्ष जांच होगी और जहां गड़बड़ी है, वहां कार्रवाई होगी और बदलाव भी होगा... नाराजगी की कोई बात नही है.

आपको बता दें कि पीडब्लूडी विभाग में ट्रांसफर को लेकर काफी शिकायतें आई हैं, जिसके बाद से योगी सरकार एक्शन में है. योगी सरकार ने जितिन प्रसाद के पीडब्लूडी में कड़ी कार्रवाई की है. इस एक्शन से जितिन प्रसाद नाराज हैं, लेकिन उनकी नाराजगी खुलकर सामने नहीं आई है.