Haryana: किसान आंदोलन में उपद्रव मचाने वालों का रद्द होगा पासपोर्ट और वीजा! पुलिस खंगाल रही डिटेल
शंभु बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान उपद्रव मचाने वालों की अब खैर नहीं है! ऐसे लोगों की तस्वीरों की पहचान कर, उनका पासपोर्ट और वीजा रद्द कर दिया जाएगा.
हरियाणा पंजाब के शंभु बॉर्डर (Shambhu Border) पर किसान आंदोलन के दौरान उपद्रव मचाने वालों की अब खैर नहीं है! सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और उपद्रव मचाने वाले किसानों की तस्वीरों की पहचान कर, उनका पासपोर्ट और वीजा रद्द कर दिया जाएगा. हरियाणा पुलिस, पासपोर्ट ऑफिस , मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर और भारतीय एम्बेसी में पहचाने गए युवाओं के पासपोर्ट और वीजा रद्द करवाएगी.
हरियाणा में किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के मामले में, अंबाला के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) जोगिंदर शर्मा ने बताया है कि उनकी कोशिश है कि पंजाब से आकर हिंसा में शामिल होने वाले लोगों के पासपोर्ट और वीजा रद्द करा दिए जाएं.
उन्होंने कहा, "हमने सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों की मदद से हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर ली है. हम विदेश मंत्रालय और दूतावासों से उन लोगों के वीजा और पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध करेंगे. उनकी तस्वीरें, नाम और पते पासपोर्ट कार्यालय को दिए जाएंगे। हम उनके पासपोर्ट रद्द करवाने की प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं."
#WATCH | Haryana: On efforts to cancel passports and Visas of the alleged farmers involved in violence, DSP Ambala Joginder Sharma says, "We have identified involved in violence coming to Haryana from Punjab in the name of farmers' protest. We have identified them with CCTV… pic.twitter.com/AotrtQDle2
— ANI (@ANI) February 28, 2024
अपनी मांगों को लेकर पंजाब-हरियाणा के किसान एक बार फिर आंदोलन कर रहे हैं. किसानों ने दिल्ली के लिए कूच का ऐलान किया था. हालांकि हरियाणा सरकार ने पंजाब से सटी अपनी सीमाओं को कई लेयर की बैरिकेडिंग से प्रतिबंधित कर दिया था. इसके बाद किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर ही डेरा डालकर बैठ गए थे. इस दौरान किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की थी, जिसके चलते पुलिस से उनकी तीखी झड़प भी हुई थी. पुलिस ने आंसु गैस के गोले छोड़े थे. अंबाला पुलिस ने ऐसे किसानों पर एनएसए की कार्रवाई करने को भी कहा था, लेकिन बाद में ये आदेश वापस ले लिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2024 11:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

